back to top

जन समस्या निवारण शिविर में तीन वार्ड से 98 आवेदन प्राप्त,महापौर ने हितग्राहियो को किया लाभान्वित, गोद भराई की रस्म पूरी कर, अन्न प्राशन कराया…

आज मोहड वार्ड के लिए मोहड स्कूल में शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 8 जून। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत वार्डवासियो की समस्या का समाधान करने तथा उन्हे शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने वार्डो मंे आयोजित शिविर के तहत आज वार्ड नं. 39,40 व 48 के लिये गंजपारा स्कूल में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मांग के 70 तथा शिकायत के 28 इस प्रकार कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए। जिसका प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।


शिविर मंे महापौर श्री यादव ने वार्डवासियो से कहा कि शासन की मंशानुरूप वार्डो के लिए क्लस्टर आधार पर जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। शिविर का उददेश्य नागरिको के पास जाकर उनकी समस्या से अवगत हो उसका निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि शिविर अब अंतिम चरण मे है, नागरिको द्वारा दिये गये आवेदनो को छटनी कर विभागवार मांग एवं शिकायत अलग कर उसका चरणबद्ध निराकरण किया जायेगा, ताकि वार्डवासियो को उसका लाभ मिल सके।


महापौर श्री यादव ने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा तथा संबंधित वार्ड के पार्षदो में बाजार विभाग की प्रभारी सदस्य श्रीमती केवरा राय, श्री रवि सिन्हा, श्री अरूण साहू, सहित वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा व श्री हेमंत शेखर यादव, पूर्व पार्षद श्री विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव के साथ स्टालो का निरीक्षण कर अधिकारियो व कर्मचारियो से योजनाओ की जानकारी लिए। उन्होंने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित करने की कडी में हितग्राहियो को विवाह प्रमाण पत्र, ड्राईविंग लायसेंस तथा श्रमिक कार्ड का वितरण किया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से गर्भवती महिलाओ की गोदभराई करा नवजात शिशुओ का अन्न प्राशन कराये। शिविर में स्वास्थ्य एंव आयुष विभाग द्वारा वार्डवासियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।


आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने अधिकारियो व कर्मचारियेा से कहा कि शिविर में आये आवेदनो को कम्प्यूटर में इंद्राज कर पोर्टल मे डाले तथा उसका समय सीमा में निराकरण करे। कल 9 जून मंगलवार को वार्ड मोहड नं. 49 के लिए मोहड स्कूल में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page