back to top

राजनांदगांव: सफाई देखने आयुक्त विश्वकर्मा सुबह पहुॅचे बाजार क्षेत्र…

*फल मार्केट में सड़े गले फल का विक्रय नही करने तथा*
*मटन मार्केट में अपशिष्ट का उचित निपटान के दिये निर्देश* 

राजनांदगांव 8 जून। साफ सफाई में गुणात्मक सुधार लाने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा प्रतिदिन सुबह वार्ड विजिट कर रहे है। आज उनके द्वारा गोल बाजार, गुडाखू लाईन का निरीक्षण कर बाजार मे सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा सड़े गले फल सब्जी का उपयोग नही करने एवं मटन मार्केट के अपशिष्ट का उचित निपटन करने के निर्देश दिए तथा अनावश्यक बहते नल काटने निर्देशित किए।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने गोलबाजार में पैदल घुम स्वास्थ्य अमला से कहा कि बाजार लगने से पूर्व सम्पूर्ण क्षेत्र की समुचित सफाई करे, रात्रिकालीन सफाई वालो को बाजार से निकले कचरे को साफ कर रात में ही कचरा उठाने निर्देशित करे।

Advertisements

उन्हांेने कहा कि सब्जी विक्रेताओ को कचरा न फैलाने, डस्टबिन का उपयोग करने तथा झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने समझाईस देवे। उन्होेने फल मार्केट में फल विक्रेताओ को सड़े गले फल नही रखने समझाईस देने कहा। इसी प्रकार मटन मार्केट में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं अपशिष्ट को उचित निपटान करने कहा। कोई भी मांस विक्रेता नाली में अपशिष्ट न डाले इसका विशेष ध्यान रखा जाए।


गुडाखू लाईन में सफाई निरीक्षण के दौरान दुकान खुलने के पहले साफ सफाई करने निर्देश दिए। उन्हांेने वार्ड प्रभारी से कहा कि दुकानदारो को समझाईस देवे कि वे अपने दुकान का कचरा डस्टबिन में रख स्वच्छता दीदीयो को देवे। कचरा फैलाते पाये जाने पर या दुकान के सामने कचरा पाये जाने पर संबंधित पर जुर्माना लगावे। झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने समझाईस देवे, समय समय पर निरीक्षण कर जप्ती की कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि साफ सफाई रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अनावश्यक बहते नल को काटने के निर्देश देते हुए कहा कि नलो मे टोटी लगाने समझाईस देवे अपालन पर काटने की कार्यवाही करे। निरीक्षण के दौरान निगम का स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page