back to top

जांजगीर चांपा : विशेष टीम के द्वारा 60 नग गुम एवं चोरी मोबाईल बरामद कर धारकों को सुपुर्द किया गया…

जांजगीर चांपा जिले में मोबाईल गुम एवं चोरी होने की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसे पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन में सायबर सेल की एक टीम गठित कर मोबाईल बरामद करने की जिम्मेदारी दी गयी।

Advertisements

टीम द्वारा विशेष प्रयास करते हुए पिछले 07 दिनों में कुल 60 मोबाईल (किमती लगभग 7 लाख रूपये) जांजगीर-चांपा जिला सहित बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली जिलों से बरामद किया गया जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में वास्तविक मोबाईल धारक को प्रदाय किया गया। उक्त कार्य में प्र.आर. मनेाज तिग्गा, आर. विवेक सिंह, आर. चरंजीव कमलेश आर. लक्ष्मीकांत कश्यप, आर. मनीष राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page