back to top

बिलासपुर : मकान का किराया पटाने को लेकर विवाद ,पति ने पत्नी को जिंदा जलाया , गंभीर….

बिलासपुर लाकडाउन में काम धंधा बंद होने से मकान का किराया पटाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया । आक्रोश में आकर पति ने स्पिंट डालकर पत्नी को जिंदा जला दिया । लोगों ने आग बुझा कर उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है । पुलिस ने पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है ।

Advertisements

सिविल लाइन थाना के विवेचक प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह ने बताया तालापारा तैबा चौक निवासी सबीहा बेगम पति कासिम अली की शादी 2018 में हुई थी । शादी के बाद पति पत्नी अलग किराए के मकान में रह रहे थे । उनका पति पेंटर है लाकडाउन होने से उनके पति का कामकाज बंद है और वह घर में रह रहा है जिससे आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page