back to top

जाबो गौठान, खोलबो पोल अभियान में नीलू शर्मा ने ग्रामों का निरीक्षण  किया…

कांग्रेस सरकार ने हड़प लिया है गौ माता का चारा पानीः नीलू शर्मा

प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जाबो गौठान, खोलबो पोल अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में भाजपा द्वारा  ग्रामों में सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में प्रदेश भाजपा के आव्हान पर जिला भाजपा राजनांदगॉव द्वारा संस्कारधानी के विभिन्न ग्रामों में ‘‘ चलबो गौठान, खोलबो पोल अभियान‘‘ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने घुमका मंडल के पॉच विभिन्न ग्रामों खैरझिटी, पदुमतरा, बरबसपुर, घुमका एवं हरडुवा का निरीक्षण किया। इस दौरान नीलू शर्मा के साथ स्थानीय ग्रामवासियों सहित मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू, भाजपा जिला अनु.जाति मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र रामटेके, सरपंच साकेत दाऊ, जनपद सदस्यगण दिलीप पटेल एवं टाकेश सिन्हा, तिलेश्वर सिन्हा, राकेश साहू, संतोष राजपूत, तारण साहू, कपिल सिन्हा, नोहेन्द्र सिन्हा, अश्वनी जंघेल, रिखीराम वर्मा, रवि वर्मा, मोहन साहू, मुरली साहू, राकेश साहू, कालूराम साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहें । इन ग्रामों में गौठान निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामवासियों ने शासन द्वारा निर्मित गौठानों में व्याप्त समस्याओं से भाजपा नेता नीलू को अवगत कराया।  इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने स्थानीय ग्रामवासियों से जनसंपर्क किया और विभिन्न ग्रामों में स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन द्वारा पूरे प्रदेश में गौठान निर्माण के नाम पर 1300 करोड़ रूपये से अधिक का भ्रष्टाचार किया गया है, जिसकी वजह से गौठान में समुचित संसाधनों का आभाव है और गोवंश को गौठानों में रखना संभव नहीं हो पा रहा है। नीलू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में गौठानों का निर्माण औचित्यहीन हो गया है क्योंकि भूपेश सरकार ने गौ माता का चारा पानी हड़प लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page