
राजनांदगांव 24 मई 2023। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव शहरी अंतर्गत मोहारा वार्ड क्रमांक 47 के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा महात्मा बुद्ध वार्ड क्रमांक 2 के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन आमंत्रित की गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 8 जून 2023 तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव शहरी जिला राजनांदगांव में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हंै। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
Advertisements

Advertisements










































