back to top

डॉ. नीरज ए. पाण्डेय बने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, भारत के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष…

रायपुर, छत्तीसगढ़ | 27 सितंबर 2026, रविवार राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, भारत के तत्वावधान तथा संत समाज के मार्गदर्शन में आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रमुख प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष, रायपुर श्री रमेश ठाकुर जी, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ महंत श्री वेद प्रकाश जी महाराज, संत श्री दुर्गेश जी महाराज, राष्ट्रीय धर्माचार्य एवं संत श्री रविन्द्र शास्त्री जी, ब्राह्मण समाज के प्रमुख श्री सुरेश मिश्रा जी, अध्यक्ष, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज श्री विजयशंकर पाण्डेय जी, सरयूपारी ब्राह्मण समाज के श्री दिनेश शुक्ला जी, विप्र वाहिनी के श्री अरविंद ओझा जी, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के श्री अरुण शुक्ला जी, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के श्री योगेश तिवारी जी सहित अनेक समाज प्रमुखों ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय जी एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री नीलकंठ त्रिपाठी जी महाराज सहित उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए डॉ. नीरज ए. पाण्डेय जी को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, भारत की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।

इसी क्रम में बिलासपुर निवासी श्रीमती मीनू दुबे जी को महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज ए. पाण्डेय जी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के संगठनात्मक विस्तार को सुदृढ़ करने के साथ-साथ ब्राह्मण समाज से जुड़े विषयों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से उठाने तथा समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का निरंतर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी संगठनों एवं प्रतिनिधियों को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक के दौरान उपस्थित ब्राह्मण समाज के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने सामान्य वर्ग से संबंधित विभिन्न विषयों, आरक्षण व्यवस्था तथा यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित एवं प्रचलित प्रावधानों और एससी/एसटी अधिनियम को लेकर अपने विचार एवं आपत्तियाँ व्यक्त कीं। उपस्थित प्रतिनिधियों ने इन विषयों पर सरकार के समक्ष अपनी चिंताओं को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से रखने तथा सामान्य वर्ग के हितों के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री नीलकंठ त्रिपाठी जी महाराज ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज ए. पाण्डेय जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

बैठक में श्री विनीत शर्मा जी, श्री धीरज शर्मा जी, डॉ. सुनील ओझा जी, श्री सुनीत चतुर्वेदी जी, श्री गौतम ओझा जी, श्री रवि शर्मा जी, श्री उज्जवल मिश्रा जी, श्री पंकज पाण्डेय जी, श्री महेश महिलांगे जी, डॉ. अजय त्रिपाठी जी, श्री शंकर दानबनी जी, श्री प्रखर तिवारी जी, श्री राजेश पंडा जी, श्री अतुल पाण्डेय जी, श्री राजू महाराज जी, श्रीमती ममता पाण्डेय जी, श्रीमती करुणा पाण्डेय जी, श्री ओमप्रकाश मिश्रा जी, श्री कमल नयन पाण्डेय जी, श्री वेद प्रकाश मिश्रा जी, श्री सतीश मिश्रा जी सहित सैकड़ों समाज प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर उपस्थित सभी समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों ने डॉ. नीरज ए. पाण्डेय जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Advertisements

You cannot copy content of this page