back to top

डोंगरगांव : अनावेदक के द्वारा खुज्जी विधायक के कार्यक्रम मे किया वाद विवाद…

अनावेदक के विरूद्ध धारा 151/107,116 जा0फौ0 की तैयार इस्तगासा,

Advertisements

थाना डोंगरगांव – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा, के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी0 उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे आज दिनांक 21.08.23 को डोंगरगांव पुलिस के द्वारा दिनांक 20.08.23 को खुज्जी विधान सभा क्षेत्र के विधायक मान0 छन्नी साहू के ग्राम जोंधरा मे आयोजित भुमि पुजन कार्यक्रम के दौरान हुये

घटित घटना के संबंध मे प्रतिष्ठित व्यक्तियों से अनावेदक के संबंध मे पुछताछ करने पर अनावेदक तनवीर खान पिता सैयबान खान, उम्र- 22 साल, ग्राम जोंधरा,थाना डोंगरगांव जिला राज0, के द्वारा प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेरे संबंध मे बता रहे हो कहकर वाद विवाद करने लगा, अनावेदक को बार बार समझाने के बाद भी नही समझा एवं आक्रोशित होकर मारने पीटने पर उतारू हो गया,

जिससे संज्ञेय अपराध घटित करने की पुर्ण संभावना होने की अशंका पर अपराध की रोकथाम के लिये गिर0 के अलावा अन्य कोई विकल्प नही होने पर अनावेदक को विधिवत गिरफ्तार कर अनावेदक के विरूद्ध शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतू धारा 151/107,116 जा0फौ0 का इस्तागासा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । थाना डोंगरगांव पुलिस का कार्यवाही सराहनीय रहा ।

Advertisements

You cannot copy content of this page