back to top

डोंगरगांव में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत…

डोंगरगांव, । थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम संबलपुर में खुले सैप्टिक टैंक में गिरने से एक छह वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई है. डोंगरगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम संबलपुर निवासी और पेशे से किसान भारत ठाकुर का छह वर्षीय पुत्र रीहान ठाकुर रोज की तरह गांव में ही अपनी बुआ के घर के पास खाली मैदान में खेलने गया था

Advertisements

. इस दौरान शुक्रवार 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे के करीब अपने घर से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित अपनी बुआ के घर के पास खेलने जाने की निकला था और काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की. इस दौरान जानकारी मिली कि उसकी बुआ घर में नहीं थी और बच्चा अकेले वहीं खेल रहा था.

घर के पास ही निर्माणाधीन खुला सेप्टिक टैंक के पास देखा गया था जिससे परिजनों को आशंका के आधार पर सेप्टिक टेंक के भरे पानी में बांस और राड की मदद से खोजबीन प्रारंभ की गई, जहाँ से बच्चे का शव बरामद किया गया.

जिसकेबाद परिजनों ने घटना की जानकारी डोंगरगांव थाने में दी और पुलिस ने इस मामले में, मर्ग कायम कर पोष्टमार्टम पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया. इस हृदय विदारक घटना में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार उक्त मृतक बालक अपने परिवार का एकलौता पुत्र था. घटना क्रम होने के बाद भी सैप्टिक टैंक को खुला रखा है जिसे घेरा बंदी करने का कहा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page