back to top

डोंगरगांव: शीर्षक चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक चांद पर उतरने की मंगल कामना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव के अधिकारी कर्मचारी ने तिरंगा लहराते हुए किया…

डोंगरगांव। फिलहाल चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर जारी है. आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होने वाली है. चंद्रयान की लैंडिंग होते ही ऐसा करने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश बन जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले किसी भी देश का रोवर यहां नहीं उतरा है. भारत के साथ साथ पुरे विश्व की निगाहें चंद्रयान 3 के ऊपर टिकी हुई है वहीं जैसे जैसे समय निकल रहा था वैसे देशवासियों की धड़कन तेज हो रहा था।

Advertisements

चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक उतरे इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा ईश्वर से कामना किया साथ ही अस्पताल प्रांगण में सभी अधिकारी कर्मचारी एकठ्ठा होकर देश भक्ति का नारा लगाते हुए तिरंगा लहराते हुए जय घोष किया।

राकेश कुर्रे बीपीएम व भोज साहू रेडियोग्राफर ने बताया कि चंद्रयान 3 मिशन के सफलतापूर्वक लैंडिंग हो इसके लिए हम सब अस्पताल के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा मंगल कामना किए हैं साथ इस सफलता मे हमारे देश के प्रत्येक व्यक्ति को अपने आप में गौरांवित करने वाले पल है पुरा देश भर में आज चंद्रयान के सफलता के लिए कामना कर रहे हैं हम अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी भी मंगल कामना करते हुए प्रांगण में तिरंगा लहराते हुए जय घोष किया हमारे हाथों में तिरंगा देश भक्ति के साथ उत्साह से भर देता है। चंद्रयान 3 में लगे समस्त हमारे देश के वैज्ञानिकों के सीने को चौड़ा कर रहा है उतना हम सब सफल होने पर गौरवान्वित महसूस करेंगे।

मंगलकामना करने के लिए प्रमुख रूप से सुलोचना रामटेके नर्सिंग सिस्टर, रंजना शुक्ला,तरूण लता टंडन आरएमए , डां शोभा दिल्लीवार,विशाल खत्री फार्मासिस्ट, संतोष देशलहरे, तेजराम नेताम,टी प्रवीन , शुभम् गुर्वे,रोमन सिन्हा, किशोर साहू, जशवंत कोढापे,शिप्रा मुटकुरे,टिकेश्वरी साहू सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page