back to top

राजनांदगांव: कंचन बाग टंकी में कम जल भराव की शिकायत, महापौर पहुंचे मौके पर-पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने का दिया आश्वासन…

राजनांदगांव 4 नवम्बर। लखोली कंचनबाग क्षेत्र मे कम पानी आने की शिकायत पर आज सुबह महापौर श्री मधुसूदन यादव, निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम तथा तकनीकि अधिकारियो के साथ प्रभावित क्षेत्र एवं पानी टंकी का निरीक्षण कर पार्षदों से चर्चा किए।


उल्लेखनीय है कि कंचन बाग स्थित 13.50 लाख लीटर क्षमता वाली पानी टंकी में विगत दिनों से पानी का भराव कम होने से प्रभावित वार्ड क्रमशः वार्ड नं. 30,31 और 32 में कम समय तक और कम प्रेशर के साथ पानी आने की सूचना संबंधित वार्ड के पार्षद श्रीमती गिरिजा संतोष निर्मलकर, श्री चंद्रशेखर लश्करे एवं श्रीमती रीना सिन्हा द्वारा महापौर श्री मधुसूदन यादव को दी गई थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज सुबह महापौर श्री यादव ने कंचन बाग टंकी निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा की एवं वस्तु स्थिति की जानकारी लिए। उन्होंने टंकी में पूर्ण रूप से पानी का भराव होने पर ही पेयजल सप्लाई शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित वाल्वमेन इसका विशेष ध्यान रखेगे। किसी भी प्रकार की समस्या पर संबंधित अधिकारी को अवगत करायेगे। स्थिति में सुधार होते तक प्रभावित क्षेत्र में टैंकर से पानी सप्लाई करना सुनिश्चित करेगे।


महापौर श्री यादव ने कहा कि कंचन बाग टंकी बड़े आकार की होने के कारण दोनों समय पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसके लिए इस टंकी हेतु अलग से राइजिंग पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। आगामी जनवरी माह तक शाम के समय भी पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने इसके लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की।


वहीं निगम आयुक्त श्री जी. आर. मरकाम ने वालमेनों को फटकार लगाते हुए कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होने संबंधित अधिकारियो से कहा कि पेयजल जैसे महत्वपूर्ण विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, सुचारू पेयजल के लिए सतत मानिटरिंग करें, किसी भी प्रकार की समस्या पर उसका समाधान करें।


निरीक्षण की कडी में महापौर श्री यादव एवं आयुक्त श्री मरकाम शिवनाथ कालोनी पहुच कालोनी वासियो से रूबरू हो उद्यान में जीम उपकरण एंव अन्य आवश्यक सुविधा की मांग पर जल्द सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने वार्ड मंे चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण कर रोड नाली निर्माण कार्य मे गुणवत्ता एवं समय सीमा का ध्यान रखते हुए कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लाईट संबंधी समस्या पर मरम्मत करने ेएवं ट्युबलर पोल लगाने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष निर्मलकर, श्री विजय सिन्हा, वार्डवासी श्री देवी लाल शर्मा, श्री लाला कुमावत, श्रीमती आशा दिपांकन, श्रीमती निशा गौतम, श्रीमती कल्पना सराफ, श्री विजय शर्मा, अधिवक्ता श्री चैथवानी सहित प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे सहित कर्मचारी गण उपस्थित थे।