back to top

राजनांदगांव: इस दिवाली वार्डो में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था…

51 वार्डो में लगभग 1000 नई एलईडी लाईट लगी

राजनांदगांव 4 नवम्बर। इस दिवाली वार्डो में पर्याप्त रोशनी एवं कई क्षेत्रों में व्याप्त अंधेरा को ध्यान में रखकर अंधेरा एवं दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में नगर निगम द्वारा नई लाईट लगाने तथा विद्युत पोलो की खराब लाईटे बदलने की कार्यवाही की जा रही है, साथ ही लाईटो का मरम्मत भी किया जा रहा है।

अब तक निगम सीमा क्षेत्र में लगभग 1000 नई एलएईडी लाईट लगाई गयी है। इस प्रकार नगर निगम नागरिकों को उनकी सुरक्षा व वार्डो में पर्याप्त रोशनी को दृष्टिगत रख दीपवली पर्व पर रोशनी का उपहार दे रही है।


महापौर श्री मधुसूदन यादव की पहल पर पार्षद निधि से लाईट खरीदी की शासन अनुमति पश्चात विभागीय प्रक्रिया कर वार्डो में पार्षदो की अनुशंसा अनुसार नई लाईट लगाकर पुरानी खराब लाईटे बदली गयी।

इसी प्रकार महापौर सहित निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम की पहल पर दीपावली में वार्डो में पर्याप्त रोशनी को ध्यान में रख वार्डो की खराब लाईटे एवं नगर निगम सीमाक्षेत्र के दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र तथा मुख्य मार्गो के चैक चैराहो में फोकस लाईट लगाया गया।

रेवाडीह चैक जहाॅ दुर्घटना की ज्यादा संभावना रहती है, वहा हाईमास्ट लाईट लगाया गया साथ ही शहर के मुख्य चैक चैराहो में भी हाईमास्क लगाया गया है। इसके अलावा मुख्य मार्गो के डिवाईडर में लगे पुराने पोल निकाल नये ट्युबलर पोल लगाये गये है। साथ ही नेशनल हाईवे र्रोड पारीनाला चैक से ट्रासपोर्ट नगर चैक तक पुरानी लाईट बदल कर 150 वाट की लगभग 300 नई लाईट लगायी गयी हैै।


वार्डो में विद्युत व्यवस्था दुरूस्तीकरण के तहत अब तक 51 वार्डो में लगभग 1000 नई लाईट आवश्यकता अनुसार 60 एवं 70 वाॅट के एलईडी लाईट लगायी गयी है, लाईट लगाने का कार्य प्रगति पर है तथा 1500 से अधिक खराब लाईटे मरम्मत की गयी है, शेष लाईटे मरम्मत भी की जा रही है। नगर निगम का प्रयास कि वार्डो में पर्याप्त लाईट की व्यवस्था हो ताकि अंधेरा से छुटकारा मिल सके।