back to top

थाना डोंगरगढ़ में शांति समिति का ली गई बैठक,सभी समुदाय वर्ग के लोगों को साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखते हुये त्यौहार मनाने की गई अपील…

थाना डोंगरगढ़ में शांति समिति का ली गई बैठक
आगामी होली त्यौहार, गुड-फ्राईडे एवं रमजान त्यौहार को लेकर की गई महत्वपूर्ण चर्चा
बैठक में सभी सुमदाय वर्ग के लोग हुये उपस्थित
सभी समुदाय वर्ग के लोगों को साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखते हुये त्यौहार मनाने की गई अपील
राजनांदगांव , आगामी होली त्यौहार, रमजान त्यौहार एवं गुड-फ्राईडे को लेकर दिनांक- 10.03.2025 को थाना डोंगरगढ़ में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा द्वारा शंाति समिति का बैठक आहुत किया गया था जिसमें नायब तहसीलदार महोदय डोंगरगढ़ श्री सत्यपाल यादव भी सम्मिलित हुये। बैठक में डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के सभी समुदाय वर्ग के सम्मानित व्यक्ति, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुये बैठक में आगामी होली त्यौहार,

Advertisements

गुड-फ्राईडे एवं रमजान त्यौहार को लेकर विभिन्न मुद्दांे पर चर्चा की गई एवं चर्चा दौरान मीटिंग में उपस्थित हुये सम्मानित नागरिकों से सुझाव से प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर शांति पूर्वक साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखते हुये अपने-अपने समुदाय के त्यौहार को बिना किसी लड़ाई-झगड़ा, बिना मारपीट, बिना हुड़दंग किये त्यौहार मनाने की अपील की गई है। साथ ही वर्तमान में स्कुली बच्चों का परीक्षा प्रांरभ होने से बिना किसी शोर-गुल के, बिना ध्वनि प्रदुषण के शांति पुर्वक त्यौहार मनाने की अपील की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page