back to top

राजनांदगांव : सहायक संचालक अमित शुक्ला ने परीक्षा केन्द्रो का किया औचक निरीक्षण…


राजनांदगांव। सहायक संचालक रायपुर छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम रायपुर शिक्षा मंडल के अधिकारी श्री अमित शुक्ला ने आज मंगलवार 10 मार्च को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया और छात्रों के बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्री शुक्ला ने परीक्षा केंद्रों के प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने परीक्षार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और परीक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की कठिनाई के समाधान के निर्देश दिए।

Advertisements


श्री शुक्ला ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
श्री अमित शुक्ला आज खैरागढ़ ब्लॉक के बोर्ड परीक्षा का लिया जाहजा.आज सोमवार दिनाक 10 मार्च 2025 को अचानक खैरागढ़ ब्लॉक के बाजार अतरिया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किये जहाँ पर परीक्षा सूचारु रूप से संचालित पाया।

Advertisements

You cannot copy content of this page