back to top

दसवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

भिलाई । रिजल्ट खराब होने से दसवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार उरला के आईएचएसडीपी आवास में रहने वाली कक्षा 10 वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 10 वीं में पढ़ती थी। बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद पता चला कि छात्रा की अंग्रेजी विषय में सप्लीमेंटरी आयी है जिससे वह बहुत उदास थी।

उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। घर में छात्रा अकेली थी। भाई कहीं गया हुआ था। जब वह एक बजे घर आया तो देखा कि उसकी बहन फांसी पर लटकी हुई है। उसने सबसे पहले पड़ोसियों को सूचना दी और फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने लाश उतार कर पंचनामा किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page