back to top

दुर्ग : कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भूरे के आदेश के अनुसार आज दुकानदारों ने दुकानें खोली…


संक्रमण कम हुआ पर पूरी तरह थमने तक प्रभावी मॉनिटरिंग जरुरी – कलेक्टर
जिला प्रशासन एव दुर्ग निगम टीम व पुलिस प्रशासन ने की मॉनिटरिंग
दूर्ग/कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के आदेशनुसार एवं कमिश्नर हरेश मंडावी के निर्देश पर निगम अमला ने एसडीएम विनय पोयाम,सीएसपी विवेक शुक्ला दूर्ग टीआई रमेश बागड़े,बाजार अधिकारी शिव शर्मा ने पटेल चौक, फरिश्ता काम्प्लेक्स,शनिचरी बाजार,चंडी चौक,मान होटल समेत इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र का मॉनिटरिंग कर लोगो को समझाइस दी गई, इंदिरा मार्केट दुर्ग मे दुकानदारों ने दुकानें खोली,दुकानदारो को उनके दुकान खुलने एव बंद करने की समय सीमा गाइडलाइन का पालन करने के लिए स्पीकर द्वारा चेताया गया।

Advertisements

अन्य दुकान दारो को बिना आदेश के दुकान खोलने पर पुलिस एवं निगम बाजार विभाग व अतिक्रमण/ उड़नदस्ते टीम द्वारा कड़ी कार्रवाही की चेतावनी दी गई,फल वाली एवं सब्जी वालो को घूम घुमकर बेचने को कहा गया।

गाइडलाइन का पालन नही करने पर कड़ी कार्रवाही की चेतावनी दी गई।इस मौके पर स्वस्थ्य निरीक्षक जसवीर भुवाल, ईश्वर वर्मा,भुवन लाल साहू,शौयब अहमद,लव कुश शर्मा,शशिकांत यादव,संकेत धर्मकार के अलावा टीम मौजूद थे।ज.स.विं.राजू बक्शी

Advertisements

You cannot copy content of this page