back to top

दुर्ग : सीजी टीका वेक्सीनेशन सेंटर का आयुक्त ने किया अवलोकन सभी सेंटरों में शेड और पानी की व्यवस्था रखें-आयुक्त….


दुर्ग 17 मई ! नगर पालिक निगम दुर्ग के पटरीपार में शास0नवीन प्राथ0शाला आदित्य नगर में सीजी टीका रजिस्ट्रेशन हितग्राहियों का वेक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है जिसका आयुक्त हरेश मंडावी ने सेंटर पहुॅच कर अवलोकन किये। उन्होंने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों सहित जिला अस्पताल के वेक्सीनेटर और वेक्सीन की जानकारी ली । उपअअभियंता अर्पणा सेलारे मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं शेखर वर्मा तथा नागरिक उपस्थित थे ।

Advertisements

सीजी टीका रजिस्ट्रेशन हितग्राहियों का वेरीफाई कर टीका लगावें-
आयुक्त मंडावी ने आदित्य नगर स्थित वेक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन करते हुये कहा केवल सीजी टीका रजिस्ट्रेशन हितग्राहियों को ही वेक्सीन टीका लगावें । शासन का स्पष्ट निर्देश है कि रजिस्ट्रेशन व्यक्ति को टीका लगाया जाना है। उन्होनें सभी वेक्सीन सेंटरों में छाया हेतु शेड और पानी की व्यवस्था रखने अधिकारियों को निर्देश दिये ।

Advertisements

You cannot copy content of this page