back to top

दुर्ग/कुम्हारी: बड़े भाई ने घन से मार कर मंझले भाई की कर दी हत्या…

दुर्ग/कुम्हारी | कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबा में एक बड़े भाई ने घन से मार कर मंझले भाई की हत्या कर दी । खाना खाने बैठे मृतक पर बड़े भाई ने दो बार घन से वार किया । पहली वार में वह जमीन पर गिर गया और फिर जब दूसरी बार घन से सिर पर वार किया तो सिर के चिथड़े उड़ गए।

इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अपने भाई की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। कुम्हारी टीआई ने बताया कि घटना मंगलवार की है। आरोपी लोकेश यादव पिता कृष्णा 30 साल रात में करीब 8.30 बजे अपने घर पहुंचा। उसकी पत्नी खाना बना रही थी।

आरोपी लोकेश ने खाना मांगा लेकिन खाना बना नहीं था इस बात पर आरोपी लोकेश आक्रोशित हो गया और अपनी पत्नी से मारपिट करने लगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page