back to top

राजनांदगांव: महापौर द्वारा चिखली शासकीय प्रेस के समीप सार्वजनिक मंच निर्माण का भूमिपूजन…

राजनांदगांव 3 जून। वार्डाे में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा पार्षद निधि से 2 लाख 60 हजार रूपये की लागत से वार्ड नं. 6 शासकीय प्रेस के समीप सार्वजनिक मंच निर्माण का भूमिपूजन गैती चलाकर किया गया।

इस अवसर पर महपौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी, विनय झा, वार्ड पार्षद अरविन्द्र वर्मा, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, शरद पटेल व ऋषि शास्त्री, पार्षद प्रति संचिन टुरहाटे विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के मदन मसीह, लोखन पाल, शिव साहू, विजय सिन्हा, रवि शर्मा द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि नगर निगम द्वारा वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है। इसी कडी में शासकीय प्रेस के पीछे चिखली में वार्डवासियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने सार्वजनिक मंच का निर्माण कराया जा रहा है।

इसी प्रकार के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर आगे भी कराये जायेगे। इस अवसर पर सहायक अभियंता संदीप तिवारी, उप अभियंता सुषमा साहू व अनिमेष चंद्राकर सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page