दुर्ग: गांधी जी की जयंती के अवसर पर हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का होगा भूमिपूजन, लगभग 253 करोड़ रुपए की राशि के कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री…

प्रमुख भूमिपूजन कार्यों में ठगड़ा बांध के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण का 13 करोड़ 49 लाख रुपए का कार्य,नेहरू नगर चौक से मिनी माता चौक तक चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण का 68 करोड़ 16 लाख रुपए के कार्य, पुलगांव नाका से अंजोरा तक (फोरलेन) मार्ग का निर्माण कार्य
खारून नदी में उफरा से रवेली मार्ग में पुल निर्माण का तथा अभनपुर से तर्रीघाट पाटन मार्ग में खम्हरिया नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण का भूमिपूजन
खुर्सीपार में 4 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन महाविद्यालय भवन का होगा भूमिपूजन
हाउसिंग बोर्ड द्वारा ब्लाक मुख्यालय में बनाये गए अधिकारियों के शासकीय आवास का लोकार्पण

Advertisements

दुर्ग- 28 सितंबर 2020/ गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिले में विकास को नई इबारत गढ़ने वाली अधोसंरचनाओं की नींव रखेंगे एवं इन्हें लोकार्पित भी करेंगे। इस दिन 253 करोड़ 61 लाख रुपए की 39 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण होगा। लोकार्पित होने वाले प्रमुख कार्यों में उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, पाटन का भूमिपूजन है। 55 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस यूनिवर्सिटी का नाम महात्मा गांधी जी के नाम पर ही रखा गया है। यूनिवर्सिटी के माध्यम से क्षेत्र में उद्यानिकी की बढ़त की दिशा में बड़ी संभावनाएं खुलेंगी। गांधी जयंती के दिन तीन जगहों पर कार्यक्रम होंगे और मुख्यमंत्री सभी जगहों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों का शुभारंभ करेंगे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज अपने चेंबर में कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक सभी तैयारियां कर लेने के निर्देश दिये।

पहला कार्यक्रम होगा सांकरा में, यूनिवर्सिटी के भूमिपूजन के साथ ही हाउसिंग बोर्ड के शासकीय कर्मचारियों के आवासों का लोकार्पण भी-

सांकरा, पाटन में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के भूमिपूजन के साथ ही ब्लाक मुख्यालय में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के रहने के लिए 5 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से बनाये गए आवास का लोकार्पण भी होगा। खारुन नदी में 8 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से उफरा से रवेली मार्ग में उच्चस्तरीय पुल तथा खम्हरिया नाला में अभनपुर-तर्रीघाट पाटन मार्ग में खम्हरिया नाला में 8 करोड़ 17 लाख से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। इसके साथ ही सहकारी बैंक की झीट शाखा का भूमिपूजन भी होगा। पाटन में 77 करोड़ 28 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन होगा। इसमें भूमिपूजन के 71 करोड़ 80 लाख रुपए के कार्य तथा लोकार्पण का एक कार्य शामिल है।

दुर्ग में ठगड़ा बांध के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम-

दुर्ग में 138 करोड़ 35 लाख रुपए के कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन होंगे। ठगड़ा बांध को सुंदर बनाने, शहर का प्रमुख आकर्षण केंद्र बनाने यहां 13 करोड़ 49 लाख रुपए के कार्य होंगे। नागरिक सुविधाओं के अनुरूप ट्रैफिक का दबाव कम करने एवं सुंदरता बढ़ाने नेहरू चैक से मिनी माता चैक तक 8 किमी मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य होगा, इसकी लागत 68 करोड़ 16 लाख रुपए होगी। पुलगांव नाका से अंजोरा तक साढ़े छह किमी फोरलेन निर्माण कार्य होगा। इसकी लागत 56 करोड़ 39 लाख होगी।

तीसरा कार्यक्रम भिलाई में-

भिलाई निगम में 30 कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण होगा। इसमें 12 करोड़ 22 लाख रुपए के लोकार्पण कार्यक्रम एवं 25 करोड़ 74 लाख रुपए के भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल हैं। इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा का लोकार्पण भी होगा। जोन क्रं. 4 के अंतर्गत सोनिया गांधी नगर से पंचशील होते हुए सुभाष नगर सी.एस.ई.बी. नगर तक स्थित नाले का चैनलाईजेशन कार्य किया जाना है, जिसमें लागत 80 लाख रू. है। जोन क्रं. 4 के अंतर्गत बापू नगर उड़िया बस्ती के पीछे से हाॅस्पिटल रोड होते हुए रमाताई स्कूल के सामने तक का चैनलाईजेशन का कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 80 लाख रू. है। वार्ड क्रं. 25 करूणा हाॅस्पिटल नंदनी रोड से गौरवपथ तक तेलहा नाला का विकास कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 2 करोड़ 49 लाख रू. है। कोसानाला का उन्नयन कार्य किया जाना है जिसकी लागत 17 करोड़ रू. है। वार्ड क्रं. 02 माॅडल टाउन सड़क 06 सीमेंटकरण कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 10 लाख रू. है। वार्ड क्रं. 29 बापू नगर तालाब से वार्ड क्रं. 37 सुभाष नगर नाला के समानांतर मार्ग निर्माण कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 70 लाख रू. है। जोन क्रं. 04 अंतर्गत विभिन्न वार्डो में सीमेंटीकरण कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 83 लाख रू. है। वार्ड क्रं. 28 बप्पा आटा चक्की सतनामी मोहल्ला क्षेत्र में सीमेंटीकरण का कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 16 लाख रू. है। वार्ड क्रं. 36 तेल्हानाला जी.ई.रोड से वार्ड 29 मस्जिद तक नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 2 करोड़ 89 लाख रू. है। वार्ड क्रमांक 29 बापू नगर से नंदिनी रोड सी.एस.ई.बी. पावर स्टेशन तक नाला एवं पुलिया निर्माण किया जाना है जिसकी लागत 1 करोड़ 66 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 30 सिटी टेलर्स से वार्ड क्रमांक 29 बापू नगर नाला तक नाला निर्माण जिसकी लागत 78 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 33 सड़क 11 से मांझी चैक होते हुए वार्ड क्रमांक 31 मस्जिद रोड तक नाला एवं पाथवे निर्माण कार्य जिसकी लागत 65 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 30 का मुख्य नाला निर्माण कार्य किया जाना है जिसकी लागत 38 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 28 राजीव नगर एवं श्रमिक नगर में नाली निर्माण किया जाना है जिसकी लागत 37 लाख रूपए है। अमृत मिशन योजना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 खम्हरिया में उद्यान निर्माण कार्य किया जाना है जिसकी लागत 47 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक सुपेला रावण भाठा में पेवर ब्लाक लगाने का कार्य जिसकी लागत 9 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 50 ए मार्केट के सामने उद्यान के चारों तरफ पेवर ब्लाॅक लगाने का कार्य जिसकी लागत 7 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 29 बापू नगर उद्यान का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य जिसकी लागत 75 लाख रूपए है। सुलभ के पास गौतम नगर में नाला किनारे उद्यान विकास कार्य 36 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 36 गौतम नगर में उद्यान विकास कार्य जिसकी लागत 13 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 37 मार्केट एरिया में पेविंग ब्लाॅक लगाने कार्य जिसकी लागत 19 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 13 राजीव नगर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य जिसकी लागत 25 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 16 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुरूद भिलाई के नवीन शाला भवन में आहाता एवं अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य की लागत 30 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 31 दुर्गा मंदिर में चर्च के पीछे बाउण्ड्रीवाल एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की लागत 16 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 28 तिरंगा चैक स्कूल ग्राउण्ड में 100 नग एल.ई.डी. लाईट लगाकर पोल लगाने का कार्य की लागत 15 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 34 अण्डा चैक ग्राउण्ड में 150 नग एल.ई.डी लाईट लागकर पोल लगाने का कार्य की लागत 21 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 21 सुंदरनगर केम्प-2 बैकुंठधाम में स्वागतद्वार निर्माण कार्य की लागत 9 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 38 तालाब गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 39 लाख रूपए है। खुर्सीपार भिलाई में नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण 4 करोड़ 65 लाख रूपए है।