back to top

दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय दुर्ग की एन सी सी प्रकोष्ठ का इंस्पेक्शन सम्पन्न..


दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय में एन.सी.सी. प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़ घुड़सवार रेजिमेंट एन.सी.सी. अंजोरा, दुर्ग) का इंस्पेक्शन प्रशासनिक अधिकारी द्वारा संचालित किया गया। इसमे भारती विश्वविद्यालय के 16 कैडेट ने अपनी उपस्थिति दी और ले. कर्नल अमन सिंह अधिकारी ने एन.सी.सी. कैडेट को भारती विश्वविद्यालय के परिसर में घुड़सवारी ड्रिलिंग की ट्रेनिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों का भी निरीक्षण किया गया।

Advertisements

जैसे स्वल्पाहार वितरण पंजी, विभिन्न सामाजिक गतिविधि पंजी, कैडेटो की उपस्थिति पंजी, आवाक-जावाक पंजी, कैडेटो के लॉग रोल और एन.सी.सी. से जुड़ी हुई महत्तवपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई।

उपयुक्त कार्यक्रम में ले. कर्नल अमन सिंह अधिकारी ने भारती विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. आलोक भट्ट, कुलसचिव डाॅ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार से भी मुलाकात की। उन्होंने एन.सी.सी. कार्यवाहक अधिकारी डॉ. शोभा सिंह ठाकुर ,डॉ. स्वाति पांडे, असिस्टेंट प्रोफेसर श्वेता कुमारी, एन.सी.सी. विद्यार्थियों के साथ एन. सी. सी. के निरीक्षण पर चर्चा की। अंत में निरीक्षण के उपरांत लेफ्टिनेंट कर्नल ने भारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisements

You cannot copy content of this page