back to top

VISION TIMES : दो बच्चों के साथ फांसी पर झूलती मिली महिला की लाश…

बालोद । एक दिन पहले अर्जुदा थाना क्षेत्र में चौथी कक्षा के छात्र की हत्या का मामला अभी पुलिस ने सुलझाया ही था कि गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोचेरा में एक बड़ी घटना और सामने आ गई। यहां घर में दो बच्चों और उनकी मां की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। गुरुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

Advertisements

घटना के प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि महिला ने पहले दोनों बच्चों के गले में फंदा बांधी फिर खुद भी साड़ी का फंदा बनाकर झूल गयी। पंखे के लिए लगाए जाने वाले हुक में फांसी लगाई गयी है। मृतका का नाम 26 वर्षीय हेमलता साहू पति तुमेश्वर साहू बताया जा रहा वही उनके साथ दो साल की बच्ची और चार साल का बच्चा भी मौत को गले लगाया हुआ मिला।

इस बड़ी घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस का आला कमान हरकत में आ गया है। घटनास्थल पर जांच के लिए अधिकारी पहुंच गए हैं। इधर सूत्रों के मुताबिक महिला बच्चों सहित घर में अकेली थी। उनके पति तुमेश्वर गुरुर के अस्पताल में ठेकेदारी के तहत मिस्त्री कार्य करने के लिए गए थे। वहीं महिला की सास को तबीयत खराब होने पर उनके ससुर लिखन साहू द्वारा गुरुर अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार सास को उल्टी दस्त हो रही थी।

अपनी पत्नी को भर्ती कराकर जब ससुर लिखन साहू दोपहर तीन बजे घर आया तो आगे और पीछे दोनों साइड का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने अपने भाई के घर के दीवार फांद कर अपने घर में प्रवेश किया तो देखा तो बहू और बच्चे फंदे पर लटके हुए थे। ससुर का कहना है कि सुबह बच्चों को वह अपने साथ अस्पताल भी ले जाने वाले थे। लेकिन उनकी बहू ने मना कर दिया कि आज नहीं जाएंगे।

महिला ने आखिर बच्चों सहित इस तरह से इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है? पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ जारी है। मृतका ग्राम आमदी धमतरी से शादी होकर कोचेरा आई थी। दो साल की लड़की आंगनबाड़ी जाती थी वहीं चार साल का लड़का गुरुर के प्राइवेट स्कूल में अध्यनरत था। महिला गृहणी थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page