back to top

दुर्ग/भिलाई: 19 कबूतर की हुई चोरी, पता करने पर मासूम बच्चे निकले चोर…

भिलाई । खुर्सीपार जागीरदार चौक के पास के मोहल्ले में कुछ परिवार कबूतर पालने के शौकीन हैं। वहां अचानक कबूतरों की चोरी होना शुरू हो गया है।

Advertisements

सात दिनों में तीन घरों में दो- दो बार चोरी हो गयी और एक एक, दो-दो करके कुल 19 कबूतर चोरी हो गये । कबूतर मालिकों ने इसकी शिकायत खुर्सीपार थाने में की। चोरी नये तरीके की थी इसलिए पकड़ने के लिए तरीका भी अलग अपनाया गया।

आस पास के चार मुहल्लों को चिन्हित कर प्रत्येक घर का सर्वे किया गया। बड़ी मुश्किल से यह पता चला कि एक घर में पालतू पक्षी बहुत दिखते हैं। पुलिस उस घर पर गई देखा तो उस मकान के एक पूरे कमरे में काफी संख्या में कबूतर है और दो बच्चे उनको दाना दे रहे हैं।

उन्हें पूछा गया ये सब तुम्हारे हैं। जवाब आया हां कहा से लाये तो बड़ी मासूमियत भरा जवाब आया चोरी किये हैं सर, क्यों चोरी किये है- पालना अच्छा लगता है पर खरीदने के लिए पैसे नहीं है। और क्या चुराते हो- कुत्ते के बच्चे भी चुरा लेते हैं। देखा गया तो कुत्ते के कुछ छोटे पिल्ले भी थे।

कबूतर मालिकों को बुलाया गया। उन्होंने झट अपने कबूतर पहचान लिए। बच्चों के माँ-बाप को समझाया गया, बच्चों को उनकी गलती का अहसास भी दिलाया गया तथा जिनके कबूतर थे उन्हें वापस किये गए। कबूतर मालिकों ने भी पुलिस का धन्यवाद किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page