back to top

दुर्ग : विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव अग्रेसन चौक में हुए रोको टोको अभियान में शामिल…


दूर्ग/ विधायक अरुण वोरा महापौर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव ने कहा कि कोविड मुक्त शहर व देश बनाने,हर नागरिक बने रोको टोको अभियान का हिस्सा, कोरोना को बढ़ने से रोके व कोरोना से सम्बंधित व्यवहार का पालन न करने वाले अपने आसपास के लोगो को टोके हमारी जागरूकता ही कोरोना से हमारा बचाव है। दूसरी लहर पर हम काफी हद तक नियंत्रण इस वजह से पा सके कि लॉक डाउन में हम घरों से बाहर नही निकले कोविड से बचने के लिए मिलकर लड़ाई लड़ी और जागरूक रहे अब शहर अनलॉक होने के बाद लोग बहुत ही आवश्यक होने पर घरों से निकले साथ ही कोई लापरवाही बरत रहा हो तो उसे टोके,लापरवाही से बचना औऱ लोगो को लापरवाह न बनने देना तीसरी लहर को आने से रोकेगा।

Advertisements


विधायक अरुण वोरा ने अपील के माध्यम से अभियान और उससे से जुड़े वालिंटियर की तारीफ करते कहा कि बीते माह हमने इस अभियान की हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से शुरुवात की थी जिस वक्त लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे संक्रमण चरम पर था तो रोको टोको टीम सड़को पर उतरकर जागरूकता संदेश दे रही थी ।

यह अभियान शहर के हर वार्ड गली मोहल्ले में घूम घूम कर लोगो मे जागरूकता का संदेश दे रहा है महीने भर में यह शहर के लगभग 40 वार्डो में 1 लाख से भी अधिक लोगो के बीच पहुंच चुका है और आज जिस मौजूदा स्थिति में दूसरी लहर के नियंत्रण की स्थिति में है तो ये लोगो की जागरूकता का ही परिणाम है और लोगो को जागरूक करने में रोको टोको टीम ने जो भूमिका अदा की है उसके लिये वो बधाई के पात्र है।इस रोको टोको अभियान में रेड क्रॉस, एनसीसी, एनएसएस की अहम भूमिका है।

Advertisements

You cannot copy content of this page