back to top

दुर्ग : मुख्य सड़क सौंदर्यीकरण मालवीय नगर चौक तक पहुंचा, जनता को जल्द मिलेगी धूल मुक्त सड़क की सौगात…


दुर्ग शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं जिसमें 64 करोड़ की प्रमुख सड़क का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य लॉक डाउन में भी लगातार जारी है। आम जनता के सुगम यातायात व्यवस्था के लिए प्रथम चरण में नेहरू नगर चौक से वाय शेप ब्रिज तक नाला नाली डाइवर्सन एवं डिवाइडर का काम पूर्ण हो चुका है। साथ ही धूल मुक्त ड्रेन टू ड्रेन सड़क बनाने नालियों व लैंडस्केपिंग के लिए दोनों ओर दीवार बनाने का कार्य भी पूर्णता की ओर है। मिनीमाता चौक तक के मार्ग में आने वाले प्रमुख चौकों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रगति में है।

Advertisements

विधायक अरुण वोरा ने मालवीय नगर चौक पहुंच कर शंकर नाला में हो रहे ढलाई कार्य का निरीक्षण किया जहां बरसात के पूर्व कार्य पूरा करने के साथ ही भविष्य में साफ सफाई हो सके इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के बाद एक बड़ी राशि शहर की जनता के सुचारू यातायात हेतु स्वीकृत कराई गई है जिसका शत प्रतिशत सदुपयोग होना आवश्यक है। मुख्य मार्ग के अलावा 16 स्थानों पर मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के कार्य भी जल्द प्रारंभ होंगे। जिससे जिला अस्पताल, न्यायालय, कलेक्ट्रेट परिसर, जच्चा बच्चा अस्पताल व नवीन शहरी गोठान जैसे स्थानों पर भी आवागमन आसान होगा।

स्थल का निरीक्षण करने के बाद विधायक वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने लोनिवि अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की व निर्माण कार्यों को तेजी से जारी रखने व समय सीमा पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एमआईसी अब्दुल गनी पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, एल्डरमैन अंशुल पांडेय लोनिवि के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास उप अभियंता गगन जैन, निगम अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पांडेय मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page