back to top

दुर्ग : विधायक, महापौर ने कहा नालों की सफाई बारिश के पूर्व पूरा करें….


दुर्ग 18 मई ! शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने पटरीपार क्षेत्र में भ्रमण कर शक्ति नगर और करहीडीह नाला की सफाई का निरीक्षण किये । विधायक, महापौर ने निगम अधिकारी को निर्देशित कर कहा शहर की सभी नाला की सफाई बारिश के पूर्व पूरा कर लेवें । निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, पार्षद देवनारायण चंद्राकर, निर्मला साहू, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं अधिकारी मौजूद थे ।

सफाई के साथ वार्ड को सेनेटाईज भी करें-
विधायक वोरा एवं महापौर बाकलीवाल ने शक्ति नगर और करहीडीह वार्ड की नाला और नालियों की सफाई का जायजा लिया। उन्होंने करहीडीह में निर्माण किये जा रहे भवन का भी अवलोकन कर जल्द पूरा करने अधिकारी को निर्देश दिये ।

उन्होंने कहा शहर के वार्डों की नाला और नालियों की बेहतर सफाई के साथ ही वार्ड में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु वार्ड में सेनेटाईज अभियान जरुर चलायें । उन्होंने र्वाउ 17 और वार्ड 18 के विभिन्न भाग का अवलोकन कर क्षेत्र में सेनेटाईज करने का निर्देश अधिकारियों को दिये ।

Advertisements

You cannot copy content of this page