दुर्ग: विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर को…

दुर्ग- 13 अक्टूबर 2020/विश्व खाद्य दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को किया जाता है। राज्य शासन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को रियायती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला एवं स्थानीय स्तर पर कृषि, सहकारिता एवं अन्य विभाग के सहयोग से विश्व खाद्य दिवस पर विभिन्न गतिविधियां, संगोष्ठी, परिचर्चा, कार्यशाला, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राज्य व राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भूकंप, प्राकृतिक आपदा, की स्थिति में खाद्यान्न सामाग्री के मूल्यों पर स्थिरता रखने के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। विश्व खाद्य दिवस आयोजन के दौरान कोविड-19 के लिए जारी गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।

Advertisements