back to top

दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के तीन विधि छात्रों ने पूरा किया इंटर्नशिप…

दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के विधि विभाग में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर में अध्ययनरत तीन छात्रों शरद खापर्डे, अभिषेक लाल और हर्षित जैन ने स्टेट लीगल सर्विसेस अथारिटी, बिलासपुर (छ. ग.) से इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस दौरान विद्यार्थियों को विधिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisements

विधि संकाय के डीन डाॅ. मुकेश कुमार राय, विभागाध्यक्ष डाॅ. शोभा सिंह सहित विभाग के समस्त शिक्षकों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञात हो कि विधि विभाग के विद्यार्थियों को पाठयक्रम के अनुरूप समय-समय पर इंटर्नशिप कराया जाता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page