back to top

दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान…

दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन दिनांक 6 मार्च 2024 को किया गया, जिसके अंतर्गत ‘‘मेरा पहला वोट देश के लिए’’ की थीम पर नव मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

Advertisements

सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा स्वस्थ एवं प्रगतिशील लोकतंत्र के निर्माण के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र, वर्ग के संकुचित मतवादों से ऊपर उठकर संपूर्ण राष्ट्र के कल्याण एवं विकास को ध्यान में रखते हुए शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित कर शपथ दिलाई गई।

तत्पश्चात ‘‘लोकतंत्र में जागरूक मतदाताओं का महत्व’’ विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी किरण, डीएलएड प्रथम वर्ष तथा द्वितीय स्थान भोलेश्वर देहारे, बी एड द्वितीय वर्ष ने अर्जित किया साथ ही निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रज्ञा सिंह, बीसीए द्वितीय वर्ष तथा द्वितीय स्थान रमेश कुमार, डीएलएड प्रथम वर्ष ने अर्जित किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. निधि वर्मा व डॉ. रोहित कुमार वर्मा रहे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों सहित प्राध्यापक डॉ. मंजू साहू, हेमलता चंद्राकर, अखिलेश सेन, नीलम त्रेहान के अतिरिक्त रासेयो प्रकोष्ठ के सदस्य जयंत बारिक तथा रासेयो स्वयंसेवक मुकेश कुमार साहू, कृष्ण कुमार, विवेक कुमार आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम से बड़ी संख्या में विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

Advertisements

You cannot copy content of this page