back to top

ब्रेकिंग न्यूज़: नदी में नहाने गए 4 बच्चे गहरे पानी के तेज बहाव में आए, दो की डूबने से मौत, रेस्क्यू जारी, मौके पर पहुंची पुलिस…

सूरजपुर 7 जून 2021-  रेड नदी में नहाने गए चार बच्चे गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव में आते ही बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे. ग्रामीणों ने दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया है. वही दो बच्चे लापता हो गए हैं. रेस्क्यू टीम बच्चों को अब तक तलाश कर रही है.मौके पर एसपी राजेश कुकरेजा पहुंचे हुए हैं।साथ ही एसडीएम और एडिशनल एसपी भी मौके पर मौजूद हैं।

Advertisements

बता दें कि स्पॉट पर कई लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है. 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया. डॉक्टर परीक्षण के बाद दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया.

Advertisements

You cannot copy content of this page