back to top

नक्सलियों द्वारा लगाई 5 किली को आईईडी की बरामद …

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने नक्सलियों की लगाई 5 किली को आईईडी और स्पाइक्स को बरामद किया है। जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से नक्सलियों ने इसे जमीन में दबा रखा था।

Advertisements

बीडीएस की टीम ने इसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया है। मामला जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मुतवेंडी कैंप से डीआरजी, कोबरा 202, सीआरपीएफ 85 बटालियन और बीजापुर की बीडीएस टीम एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी।

इसी दौरान मुतवेंडी के आगे नक्सलियों ने पगडंडी रास्ते में जवानों को नुकसान पहुंचाने स्पाइक्स होल बनाकर रखा हुआ था। जिसे जवानों ने बरामाद किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page