back to top

शौच के लिए गयी नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव । सुबह अपने घर से जंगल में शौच के लिए गयी नाबालिग जबरदस्ती अनाचार की खबर का खुलासा हुआ
है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। खड़‌गांव में पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाना आकर एक लिखित आवेदन पेश किया कि 03 नवंबर को पीड़िता लगभग 09.30 बजे सुबह अपने पापा को खाना देने के बाद

Advertisements

शौच करने के लिए तेंदुडोंगरी जंगल गई थी। गांव का सुनील नेताम पीड़िता नाबालिग है यह जानते हुए भी उसका पीछा करते हुए उसके पास आया और हाथ को पकड़ने लगा। पीडिता ने मना कीया तो आरोपी ने पीड़िता के साथ तेंदु डोंगरी जंगल में जबरदस्ती अनाचार किया। आरोपी ने पीड़िता से बोला कि यदि किसी को बतायेगी तो जान से मार दूंगा।

फिर वहां से आरोपी फरार हो गया। तब पीड़िता डर कर घर आ गयी, डर के कारण घटना 04 नवंबर को शाम करीबन 06 बजे घटना के बारे में पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर 05 नवंबर को थाना खडगांव में धारा 65, 351(3) बी०एन०एस०, 04 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी खड़गांव उप निरीक्षक गणेश यादव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित की गयी। ग्राम दिघवाड़ी में आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर आरोपी सुनील कुमार और नेताम पिता नीरन नेताम (24) दिघवाड़ी थाना को खड़गांव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जबरदस्ती दैहिक शोषण करना स्वीकार किया गया। आरोपी को न्यायालय राजनांदगांव में ज्यु. मार रिमांड चाहने पेश किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page