back to top

नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय व्यय का बजट सर्व सम्मति से पारित,महापौर ने 15 लाख के लाभ का बजट पेश किया…

राजनांदगांव 22 अपै्रल। नगर पालिक निगम की बजट बैठक आज 22 अपै्रल अपरान्ह 12ः00 बजे नगर निगम टाउन हाल सभागृह में प्रारंभ हुई, बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2025-26 एवं प्रस्तावित आय-व्यय बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृति के संबंध में विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जाना था।

Advertisements

बजट बैठक निर्धारित समय में राष्ट्रगीत तथा राज्य गीत के साथ प्रारंभ हुई। बैठक के प्रारंभ में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने अपना द्वितीय बजट प्रस्तुत करते हुए प्रतिवेदन का पठन किया, उन्होंने 15 लाख के लाभ का बजट पेश कियाजिसके पश्चात पार्षदों ने चर्चा में भाग लिया, चर्चा उपरांत वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय व्यय का बजट सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक के अंत में राष्ट्रगान के पश्चात निगम के दिवंगत कर्मचारी श्री किशन सिंह राजपूत एवं पहलगाम मेें हुए आतंकी हमला में मृतको को दो मिनट की मौन श्रृद्धांजली दी गयी।

Advertisements

You cannot copy content of this page