back to top

पांच राज्यों में चुनाव नतीजों के बीच जश्न पर चुनाव आयोग सख्त, तत्काल कार्रवाई करने के दिए निर्देश…

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। चुनावी रूझानों के बीच कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए है। टीएमसी के कार्यकर्ता जीत की खुशी में सड़कों पर उतर कर ढ़ोल नगाड़ों के साथ नाच गा रहे हैं। कोरोना संकट के बीच पार्टियों के जश्न और भीड़ इकठ्ठा होने पर चुनाव आयोग ने सख्त एतराज जताया है।

Advertisements

भारतीय चुनाव आयोग ने कहा कि संबंधित राज्य के मुख्य सचिवों को इस तरह की सभाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। बता दें देश में कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने आज आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा नतीजों पर एक आदेश दिया है। इसमें कहा गया है कि वोटों की काउंटिंग के दौरान या नतीजे आने के बाद किसी तरह का जुलूस नहीं निकाला जाएगा और न ही जश्न मनाया जाएगा। नतीजों के बाद कोई भी उम्मीदवार सिर्फ दो लोगों के साथ ही अपनी जीत का सर्टिफिकेट लेने जा सकते हैं।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने मतगणना के दिन आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट के बगैर किसी भी उम्मीदवार या एजेंट को काउंटिंग सेंटर्स में एंट्री नहीं दी जाएगी। चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों और उनके एजेंटों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट या फिर वैक्सीनेशन रिपोर्ट दिखाने पर ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश करना अनिवार्य किया है।

source-Dailyhunt

Advertisements

You cannot copy content of this page