
द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (श्रम न्यायालय) राजनांदगांव अमित जिन्दल ने दिनांक 23-11-2026 को बालक संप्रेक्षण गृह राजनांदगांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर उपस्थित लोगो को बताया कि भारतीय न्याय सहिंता 2023 में महिलाओ के साथ अपराध न हो इसके लिए भी विशेष प्रावधान किये गये है।
धारा 74 में किसी महिला के साथ छेडखानी अपराध है, धारा 75 में महिला के साथ अश्लील बात-चीत करना अपराध है , धारा 76 में महिला को निर्वस्त्र करना, धारा 77 में प्राईवेट कृत्य में लगी महिला को देखना, धारा 78 में महिला का पीछा करना, धारा 79 में महिला की उपस्थिति में इशारे बाजी करना, सिटी बजाना आदि अपराध है।
श्री अमित जिन्दल ने बताया कि किसी 16 वर्ष से कम आयु की महिला के साथ रेप करने पर भारतीय न्याय सहिंता 2023 की धारा 65 (1) के तहत कम से कम बीस साल से आजीवन कारावास तक का दण्ड दिया जा सकता है और किसी 12 वर्ष से कम आयु की महिला के साथ रेप करने पर भारतीय न्याय सहिंता 2023 की धारा 65 (2) के तहत कम से कम बीस साल से आजीवन कारावास तक का दण्ड दिया जा सकता है।
श्री अमित जिन्दल ने बताया कि किसी भी आयु की महिला के साथ गैंग रेप करने पर भारतीय न्याय सहिंता 2023 की धारा 70 (1) के तहत कम से कम बीस साल से आजीवन कारावास तक का दण्ड दिया जा सकता है और किसी 18 वर्ष से कम आयु की महिला के साथ गैंग रेप करने पर भारतीय न्याय सहिंता 2023 की धारा 70 (2) के तहत कम से कम बीस साल से मृत्यु दण्ड तक का दण्ड दिया जा सकता है ।










































