back to top

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने अपने घरो में सोलर पेनल लगाने आयुक्त ने अधिकारियो व कर्मचारियो को प्रेरित कर दी जानकारी…

राजनांदगांव 25 जुलाई। नगर पालिक निगम के टाऊन हाल में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने निगम में कार्यरत अधिकारियो व कर्मचारियो की बैठक लेकर उनसे चर्चा कर योजना की जानकारी दी।

Advertisements


बैठक मे आयुक्त श्री मरकाम ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की महती योजना है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कारगर साबित हो रही है। इस योजना से अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने की जरूरत है। योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का शासन द्वारा प्रावधान है एवं बैक से ऋण लेने की सुविधा भी उपलब्ध है। घर की बिजली की खपत के अनुसार एक, दो या तीन किलोवाॅट का सोलर पैनल लगाना है।


आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियो से कहा कि बिजली खर्च के बचने अपने घर में सोलर पेनल जरूर लगावे और अपने लोगो को भी प्रेरित करे। इस योजना के संबंध में आवेदन करने, अनुदान राशि, ऋण, सोलर पैनल लगाने, आॅन लाईन एपलीकेशन है, जिसमें आधार कार्ड, बिजली बिल, मकान का दस्तावेंज आदि के साथ आॅनलाईन आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि गत दिनांे माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी ने अपने निवास कार्यलय में लगभग 4 सौ लाभार्थियो जिनका बिजली बिल शुन्य हो गया उनसे सीधा संवाद किए। इसका तात्पर्य यह है कि सोलर पेनल लगाने से लाभ मिल रहा है, और हमसब अधिकारी कर्मचारी अपने घरो में लगा इसका लाभ ले। बैठक में कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page