back to top

राजनांदगांव: गंज चैक शाॅपिंग काम्पलेक्स जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण…

काम्पलेक्स को अस्तित्व में लाने मरम्मत कार्य में गति लाने दिए निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 25 जुलाई। नगर निगम की आय में वृद्धि के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा निगम सीमाक्षेत्र में निर्मित पुरानी व्यवसायिक परिसरो का जीर्णोद्धार करने बीडा उठाया गया है। इसी कडी मंे उन्हांेने निगम स्वामित्व की टाउन हाॅल कार्यालय के पास जी.ई.रोड की दुकानों एवं कस्तुरबा महिला मण्डल की ओर की दुकानो का मरम्मत करने दुकानदारो के साथ बैठक कर विभागीय प्रक्रिया करने के निर्देश दिए थे।


वही गंज चैक के पास निर्मित जीर्ण-क्षीर्ण व्यवसायिक परिसर का जीर्णोद्धार करने गत सप्ताह उनके द्वारा निरीक्षण कर मरम्मत कार्य चालू करने निर्देशित किया गया था। निर्देशानुसार उक्त काम्पलेक्स का मरम्मत चालू किया गया, जिसका महापौर श्री यादव ने आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद श्री मनोहर यादव, पूर्व पार्षद श्री विजय राय के साथ निरीक्षण कर मरम्मत कार्य प्रगति की जानकारी ली।


गंज चैक व्यवसायिक परिसर के जीर्णोद्धार के तहत काम्पलेक्स की सफाई कर मरम्मत चालू कर दिया गया है। महापौर श्री यादव ने निरीक्षण कर कहा कि काम्पलेक्स जर्जर हो रहा था, जिसे अस्तित्व में लाने मरम्मत कराया जा रहा है। मरम्मत के तहत प्लास्टर पेंट, पुट्टी रैलिंग, सीढ़ी,बिजली आदि दुरूस्त किया जायेगा। इसके अलावा नाली एवं पुलिया निर्माण कर पेवरब्लाक लगाया जायेगा, ताकि उक्त काम्पलेक्स का सदुपयोग किया जा सके। उन्हांेने अधिकारियो एंव ठेकेदार से कहा कि सभी कार्य करने मेन पावर बढ़ाए और समय सीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करे, प्रतिदिन कार्य की मानिटरिंग कर कार्य मंे गति लावे। जीर्णोद्धार पश्चात दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया की जावेगी, जिससे निगम के आय में वृद्धि होगी।


आयुक्त श्री मरकाम ने अधिकारियो से कहा कि काम्पलेक्स का जीर्णोद्धार कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने की दिशा में कार्य करे, कार्य में गति लावे, मरम्मत कार्य में किसी प्रकार का अवरोध न हो इसका ध्यान रखा जाए, ताकि तय समय सीमा में कार्य पूर्ण हो सके। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे सहित तकनीकि अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page