back to top

बड़ी खबर: उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव लड़ेंगे चुनाव, ब्लॉक कांग्रेस को सौंपा आवेदन, इस सीट पर की उम्मीदवारी…

अंबिकापुर – प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और सरगुजा क्षेत्र के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव आने वाले 2023 का चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के टिकट वितरण की प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रमुख को अपना आवेदन सौंपा है।

Advertisements

अंबिकापुर सामान्य सीट के वर्तमान विधायक टीएस सिंह देव ने ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा के पास अपना आवेदन जमा किया है। वही उनके अलावा पीसीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जेपी श्रीवास्तव ने भी अपना आवेदन जमा किया है। उन्होंने टीएस सिंहदेव के प्रतिनिधि के तौर पर अपना आवेदन जमा किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page