back to top

राजनांदगांव : पुरानी रंजिश पर टंगिया से किया जानलेवा हमला…

राजनांदगांव । पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे पर टंगिया एवं डंडे से जानलेवा हमला कर दिया । घायल युवक के सिर में गंभीर चोट के बाद टांके लगाए गए हैं। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 307 का जुर्म दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खड़गांव थाना प्रभारी ने जानलेवा हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम दुबियागढ़ में 17 अगस्त गुरुवार को सुबह 11 बजे दो युवकों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया । देखते ही देखते दोनों आवेश में आ गए और एक दूसरे पर टूट पड़े ।

आरोपी भानसिंह टेकाम पिता इतवारू राम ( 48 ) निवासी दुबियागढ़ ने टांगिया एवं डंडे से श्रीराम के सिर पर जोरदार वार कर दिया। लहू – लुहान होकर गिरे श्रीराम को परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

प्राणघातक हमले की रिपोर्ट श्रीमती जगमोतीन बाई पति श्रीराम (45) निवासी दुबियागढ द्वारा थाने में दर्ज कराई गई । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page