back to top

बालोद : बालोद में WDT सदस्य और लेखापाल सह डाटा एन्टी ऑपरेटर की भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया…

बालोद – जलग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केन्द्र, जिला – बालोद (छ.ग.) के द्वारा WDT सदस्य (यांत्रिकी), लेखापाल सह डाटा एन्टी ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है, जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 12.09.2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है ।

इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्‍त कर सकते हैं।

कुल पद – 02 पद

WDT सदस्य (यांत्रिकी)01 पद
लेखापाल सह डाटा एन्टी ऑपरेटर01 पद

आवेदन शुल्क

इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए ।

शैक्षणिक योग्यता 

WDT सदस्य (यांत्रिकी) –

  • बी. टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) / बी. ई. सिविल / दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री अथवा डिप्लोमा रूरल टेक्नालॉजी एण्ड मैनेजमेंट विषय में ।

लेखापाल सह डाटा एन्टी ऑपरेटर –

  • किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍था / बोर्ड / विश्‍वविद्यालय से कंप्यूटर में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए

वेतनमान 

  • WDT सदस्य (यांत्रिकी) – ₹31,450/-
  • लेखापाल सह डाटा एन्टी ऑपरेटर – ₹18,420/-

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन प्रारंभ : 28-08-2023
  • अंतिम तिथि : 12-09-2023