back to top

बालोद : शादी के दूसरे दिन ससुराल से भागी नवविवाहिता प्रेमी के साथ मिली…

बालोद जिले के आमाडुला गांव में शादी के दूसरे दिन फरार दुल्हन को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ चारामा से पकड़ा है। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां युवती ने कहा कि उसकी शादी जबरदस्ती की गई है और वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है । कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया ।

Advertisements


कांकेर जिले के भैसा कन्हारगांव में रहने वाली लड़की की शादी 2 मई 2021 को हुई । 3 मई को लड़की अपने ससुराल गई 3 मई को कोविड-19 इनके खिलाफ घर में भीड़ जुटी और शादी का जश्न मनाया जा रहा था। इसी बीच भीड़ की जानकारी पुलिस व जिला प्रशासन की टीम को मिली तो तुरंत ही दूल्हे के घर में दबिश भी दी गई थी । इसका फायदा उठाकर दुल्हन उसी रात करीब 1:00 बजे अपनी ससुराल से फरार हो गई। अफरा तफरी के बाद दूसरे दिन दुल्हन के मायके और ससुराल वालों ने खूब तलाशने की कोशिश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

अंत में दुल्हन के ससुराल और मायके वालों ने 4 मई को डौंडी थाने में जाकर नव विवाहिता के गुम हो जाने की रिपोर्ट लिखवाई । डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पता चला कि नव विवाहिता अपने प्रेमी के घर है । 13 मई को दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया यहां पूछताछ में लड़की ने बताया कि यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है। वह अपने प्रेमी के साथ घर बसा चुकी है ,इसके बाद पुलिस ने दोनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया यहां भी लड़की ने कोर्ट में कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। फिर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया ।

Advertisements

You cannot copy content of this page