back to top

बिग ब्रेकिंग: एंबुलेंस से मरीज लेकर जा रहे थे, ट्रक से हुई टक्कर, 2 स्टॉफ की मौत, 6 घायल…

जगदलपुर- जिले के कोडेनार थाना क्षेत्र में आज सुबह एक एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में दो मेडिकल स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है. वही घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेज दिया गया.

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस किरंदुल स्थित NMDC अस्पताल से रायपुर मेडिकल कॉलेज एक मरीज को लेकर जा रही थी. एम्बुलेंस में मरीज के अलावा कुल 8 लोग सवार थे.

इसी दौरान कोडेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं.

Advertisements

You cannot copy content of this page