back to top

बीजापुर में दर्दनाक हादसा: खेत की जुताई के दौरान किसान पर गिरा सूखा पेड़, मौके पर मौत…

बीजापुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रहे किसान की जान चली गई। तेज हवा और बारिश के दौरान अचानक सूखा पेड़ गिरने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जरगोया गांव निवासी किसान अनिराम पेरमा अपने खेत में हल चलाकर जुताई कर रहे थे।

इसी दौरान खेत के पास खड़ा एक सूखा पेड़ तेज हवा और बारिश के कारण अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना पर प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। लगातार हो रही बारिश के बीच ग्रामीणों से खेतों और पेड़ों के आसपास काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page