back to top

ब्रेकिंग न्यूज़: राजनांदगांव में मधुमक्खियों का हमला, दो लोगों की मौत, कई घायल…

राजनांदगांव। शहर में शनिवार को मधुमक्खियों के झुंड के हमले से बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 नवागांव बाबूटोला निवासी शिव यदु पिता प्यारेलाल यदु की मधुमक्खी के काटने से मौत हो गई है। घटना रेलवे के छोटे पुलिया के पास की बताई जा रही है। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पेंड्री लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisements

इसी घटना में तीन से चार अन्य लोग भी मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज पेंड्री और बसंतपुर अस्पताल में जारी है।

इस बीच, मधुमक्खी के हमले से हुई मौत का यह दूसरा मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 1 बजरंगपुर (नवागांव) निवासी सुशीला देवांगन पति रामकुमार देवांगन, उम्र लगभग 55 वर्ष की भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक उड़कर आए मधुमक्खियों के झुंड ने आसपास काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे पुलिया क्षेत्र के आसपास फिलहाल न जाएं और सावधानी बरतें।

Advertisements

You cannot copy content of this page