back to top

भिलाई में सिंथेटिक हेरोईन की बिक्री करते दो आरोपी दबोचे गए…

भिलाई। सिन्थेटिक हेरोईन (चिट्टा) बेचने और नशा करने वाले दो लोगों को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 5.600 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), दो नग मोबाईल, कुल जुमला कीमती एक लाख 12 हजार रूपए बरामद किए गए हैं। नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत पुलिस ने चिट्टा बेचने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

Advertisements

पुलिस को सूचना मिली कि थाना छावनी क्षेत्र निवासी बैकुंठ धाम दशहरा मैदान में कैम्प 2 भिलाई उत्तम सिंह उर्फ बॉबी एवं मोहित सिंह द्वारा चिट्टा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना मिलने पर थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपी को पकड़ा गया।

दोनों आरोपी के पास से कुल 5.600 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया एवं दो नग मोबाइल जप्त कर एनडीपीएस के 8,21 ख 27 ए के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। चिट्टा प्राप्ती के स्त्रोत तथा चिट्टा पेडलर एवं कोरियर की तलाश की जा रही । आरोपियों का पुराना अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page