back to top

मध्य प्रदेश : अनोखी सजा : कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 44 पेज की कॉपी पर निबंध लिखना….

मध्य प्रदेश भोपाल के सीधी में कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों को पुलिस अनोखी सजा दे रही है । ऐसे लोगों के खिलाफ एसपी पंकज कुमावत ने अनूठी सजा की शुरुआत की है । ऐसी सजा जिसमें उन्हें शारीरिक तकलीफ तो नहीं हो रही , लेकिन दिल पर बहुत बड़ा बोझ झेलना पड़ रहा है । इस दौरान नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई जा रही है ।

Advertisements


जानिए अनोखी सजा के बारे में

पुलिस जैसे ही किसी कोरोना गाइडलाइन तोड़ने वालों को पकड़ रही है वैसे ही उसे कॉपी पेन पकड़ा दिया जाता है । इन लोगों से 44 पेज की कॉपी पूरी भरवाए जाती है कॉपी में कोरोना गाइडलाइन पर निबंध लिखना है जो 4 घंटे तक लिखना पड़ता है। कॉपी भरने के बाद भी उन्हें यह शपथ दिलाई जाती है कि अब वह बेवजह घर से बाहर नहीं निकलेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page