
राजनांदगांव 9 जून। नगर निगम द्वारा वार्डो में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है। विकास कार्य कडी में आज वार्ड नं. 16 तुलसीपुर में अधोसंरचना मद अंतर्गत 25.00 लाख रूपये की लागत से नाला निर्माण करने महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निगम अध्यक्ष व वार्ड पार्षद श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, पूर्व पार्षद श्री मुकेश ध्रुव, समाजसेवी श्री सुमित भाटिया, पूर्व नामांकित पार्षद श्री संजय लडवन सहित वार्डवासियो की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर गैती चलाकर भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि शासन द्वारा संस्कारधानी में विकास कार्य कराने अधोसंरचना, अधोसंरचना उपकर निधि अंतर्गत नगर निगम में स्वीकृति दिये थे। शासन स्वीकृति एवं विधायक डॉ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे की अनुशंसा पर उनकी निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य वार्डो में कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वार्ड 16 के लिए स्वीकृत राशि से 25 लाख रूपये की लागत से तुलसीपुर रेल्वे क्रासिंग से डॉ. बंधे तक नाला निर्माण करने आज भूमिपूजन किया जा रहा है। उक्त कार्य जल्द प्रांरभ किया जाएगा, ताकि बारिश में वार्ड का पानी आसानी से निकल सके।
भूमिपूजन के पूर्व वार्ड के सर्वश्री, मदन जैन, किशुन लाल साहू, हर्ष कुमार रामटेके, कमल सिन्हा, मनीष मानिकपुरी, अंशुल कसार, हेमसिंह ठाकुर, सुमन सिन्हा, कैलाश बाई सिन्हा, सोन बाई देवांगन, राम बाई देवांगन, अमित चौबे, कान्हा अग्रवाल, बुधराम साहू, सोहन नेताम ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर उप अभियंता श्री तिलक राज ध्रुव सहित वार्डवासी उपस्थित थे।










































