back to top

राजनांदगांव: सुुशासन तिहार को मिल रहा अच्छा प्रतिसात, मोहड शिविर में एक वार्ड से 149 आवेदन…

महापौर ने समस्या सुन, नशा मुक्ति के लिए दिलाई शपथ

Advertisements

आज वार्ड नं. 47,50 व 51 के लिए मोहारा फिल्टर प्लांट में अंतिम शिविर

राजनांदगांव 9 जून। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत वार्डो में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर अंतिम चरण मे है, शिविर का अच्छा प्रतिसात मिल रहा है। आज मोहड स्कूल में मोहड वार्ड के लिए ही आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में बडी संख्या में वार्डवासी पहुच अपनी समस्या के संबंध में 149 आवेदन दिए, जिसमें मांग के 136 तथा शिकायत संबंधी 13 आवेदन आए। महापौर श्री मधुसूदन यादव शिविर में उपस्थित होकर स्टालो का निरीक्षण कर योजनाओ के संबंध में चर्चा किए तथा वार्डवासियो की समस्या सुनी।

इस अवसर पर उन्होंने नशा मुक्ति के लिए उपस्थितजनो को शपथ दिलाई। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से गर्भवती महिलाओ की गोदभराई करा नवजात शिशुओ का अन्न प्राशन कराये। शिविर में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र ंिसंह पारस वर्मा, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, वार्ड पार्षद श्री संजय रजक सहित वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पूर्व पार्षद श्री अलख चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।


शिविर में महापौर श्री यादव ने कहा कि आज के शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित होकर अपनी मांगो व शिकायतो के संबंध मंे आवेदन दे रहे है। पट्टा मांग के आवेदन ज्यादा प्राप्त हुए है, जिसका शासन नियमो के तहत समाधान किया जायेगा। इसके अलावा बिजली, पानी, सफाई संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण कर निर्माण संबंधी कार्य प्राथमिकता तय कर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी सुबह से शिविर में उपस्थित होकर लोगो की समस्या सुन उन्हें शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दे रहे है। शिविर के पश्चात सभी आवेदनो की छटनी कर निराकरण किया जायेगा।


दिनांक 10 जून बुधवार को ग्रामीण वार्ड मोहारा वार्ड नं.47, सिंगदई वार्ड नं. 50 एवं हल्दी वार्ड नं. 51 के लिए मोहारा फिल्टर प्लांट में अंतिम जन समस्या निवारण शिविर आयोजित होगा, जहॉ वार्डवासियो की समस्या सुन निराकरण किया जायेगा। आज के शिविर में नगर निगम सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page