
निगम में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई
गांधी जी ने स्वच्छता का एवं शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश वासियो को दिया संदेश-मधुसूदन यादव
राजनांदगांव 2 अक्टूबर। नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर आज आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजली अर्पित की गयी। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। इसके अलावा उपस्थित निगम पदाधिकारियो में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री सुनील साहू,राजेश जैन रानू, सावन वर्मा, शैकी बग्गा, डीलेश्वर साहू, पार्षदगण सर्वश्री शिव वर्मा, हेमंत शेखर यादव,श्रीमती श्रुती जैन, मनोहर यादव, प्रमोद झंझाडे,कुलेश्वर ध्रुव,श्रीमती झामित सेन, चन्द्रशेखर लश्करे,सतीश साहू, अरूण साहू, नामांकित पार्षद श्रीमती करूणा राजपूत, श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती कीर्ति बोरकर,पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री राजेश यादव, संतोष निर्मलकर,लोकेश जैन, अभय पारख,पंकज कुरंजेकर, विजय सिन्हा, हीन्साराम द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी के तैल चित्रपर पुष्पाजलि अर्पित की गयी। इसके अलावा निगम पदाधिकारियों ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की।
जयंती कार्यक्रम में महापौर श्री यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी के योगदानों को याद कर उनकी जयंती पर शुभकामनाएं देते हुये कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को आजादी दिलाई। उन्होंने सर्वप्रथम स्वच्छता अपनाकर पूरे देश में स्वच्छता का अलख जगाया। आज उन्ही के याद में आज के दिन स्वच्छता दिवस मनाया जाता हैै। उन्हांेने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली और जय जवान जय किसान का नारा देकर किसानों,जवानों एवं देश के हित मंे कार्य कर देश को उन्नति दिलायी। ऐसे महापुरूषो को आज के इस पावन अवसर पर मैं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूूॅ।
निगम आयुक्त श्री मरकाम ने अपने संबोधन में गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती शुभकामनाए देते हुये कहा कि महात्मा गंाधी जी ने सदैव स्वच्छता को महत्व दिये, इन्हीं के सिद्धांतों का पालन करते हुये हम स्वच्छता अपना रहे है। उनके स्वच्छता के संदेश को जन जन तक पहुॅचाये। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की सादगी एवं उनके आदर्श हमें प्रभावित करते है। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे व श्री यू.के.रामटेके सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।











































