back to top

महापौर हेमा देशमुख ने छात्राओं को तिलक लगाकर शाला प्रवेश कराया ।कापी पुस्तक,गणवेश व सायकिल का किया वितरण, वृक्षारोपण भी किये..

राजनांदगांव 5 जुलाई। शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने के साथ ही स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है इसी परिप्रेक्ष्य में गौरव पथ रोड स्थित पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी आत्मानंद हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नव प्रवेशी बच्चों के साथ महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया तथा अतिथियों द्वारा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद श्री ऋषी शास्त्री, शाला विकास समिति की अध्यक्ष सुश्री वर्षा श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थी।

Advertisements


शाला प्रवेशोत्सव में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बच्चों से कहा कि सबको मन लगाकर शिक्षा अध्ययन करना है और अपने जीवन को संवारकर एक मुकाम हासिल करना है, तभी शिक्षा की सार्थकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के शिक्षा स्तर को उचां उठाने निःशुल्क कापी पुस्तक,गणवेश तथा सायकल वितरण कर रही है, जिससे बच्चों की शिक्षा में कोई रूकावट न आ सके। उन्होंने मेघावी छात्रों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर हर विद्यार्थी को इनके जैसे मेहनत कर परिणाम लाने की सीख दी।


पार्षद ऋषी शास्त्री ने अपने संबोधन में बच्चों को शाला प्रवेश उत्सव की बधाई देते हुये कहा कि पहले के समय में बच्चों के लिये सरकार की तरफ से इतनी सुविधा नहीं होती थी, लेकिन आज बच्चों का भविष्य सवारने सरकार विभिन्न सुविधाये उपलब्ध करा रही है। उन्होनंे कहा कि शासन की सुविधा का लाभ लेकर मन लगाकर पढाई करे और अपने उद्देश्य में सफल होवे।


कार्यक्रम के प्रांरभ में शाला के प्राचार्य श्रीमती सुनीता खरे ने शाला प्रतिवेदन रखते हुये कहा कि बोर्ड परीक्षा में हमारी शाला का उत्कृष्ट परिणाम रहा, शाला के शिक्षको ने कडी मेहनत कर निजी स्कूलों के बराबर शाला का परिणाम लाये। कार्यक्रम में प्राचार्य सहित शिक्षकों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया, इसके पश्चात अतिथियों ने स्कूल के छात्र छात्राओं का पुष्प हार से स्वागत कर मुंह मीठा कराकर कापी पुस्तक, गणवेश एवं सायकल का वितरण किया।

साथ ही उनके द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेघावी छात्र छात्राओं का स्मृति चिन्ह एवं प्रसस्ति पत्र से सम्मान किया गया, कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने स्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिये वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर शाला के शिक्षकगण एवं छात्र छात्राए बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page